राहुल गांधी मे जननायक की छबि, युवा बदलेंगे देश की तस्वीर- देवानंद
बस्ती, 21 सितम्बर। उ.प्र. कांग्रेस पार्टी श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवानांद पाण्डेय को अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त तिवारी ने देवानंद पाण्डेय को उक्त जिम्मेदारी देते हुये उनसे निष्ठापूर्वक कार्य करते हुये पार्टी को मजबूत प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की है। देवानंद पाण्डेय ने कहा कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। देश के युवा राहुल गांधी को जननायक मान रहे हैं और उनमे अगले प्रधानमंत्री की छबि देख रहे हैं। पार्टी ने जिस भरोसे से जिम्मेदारी सौंपा है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।
देवानंद पाण्डेय को देवीपाटन व अयोध्या मंडलों का प्रभार दिये जाने पर देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, मो. रफीक खां, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, र्पू विधायक परमात्मा सिंह, मो. गनी, केशवराम पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, रामप्यारे हरिजन, सुनील कुमार पाण्डेय, अजय पाण्डेय, शौकत अली, श्रीमती शीला पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, पिण्टू मिश्रा आदि ने बधाइयां व शुभकामनायें दिया है।





Post a Comment
0 Comments