Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यूपी मे सवाल पूछने पर रोना पड़ेगा.....

यूपी मे सवाल पूछने पर रोना पड़ेगा.....
अशोक श्रीवास्तव की संपादकीयः
देशभर मे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले हो रहे हैं। इस कालखण्ड मे ऐसे जनप्रतिनिधि हो रहे है जो प्रेस का सामना ही नही करना चाहते, और कुछ ऐसे हैं जो प्रेस कान्फ्रेंस महज औपचारिकता के लिये करते हैं, उनसे सवाल पूछने का साहस कोई नही कर पाता। इसकी पुष्टि करने वाले मामले एक नही अनेक हैं। पत्रकार डरे हुये हैं, सवाल पूछ लिया तो कीमत चुकानी पड़ेगी। सत्ताधारी दल के नेता उसके पीछे ऐसे पड़ जायेंगे कि जिंदगी जहन्नुम बन जायेगी।


दुनियां जानती है भारत एक लोकतांत्रित देश है। प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है और सवाल पूछना इसकी मजबूती। जिस देश मे पत्रकारों को डरा धमकाकर चुप कराया गया है वहां लोकतंत्र कमजोर हुआ है, तानाशाही और राजतन्त्र पांव पसारने लगा है। उत्तर प्रदेश मे आज एक ऐसी घटना घटी है जो लोकतंत्र के लिये शर्मनाक है और पत्रकारों को डराने के लिये काफी। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे आगे से कोई सवाल पूछने का साहस न जुटा पाये। आपको बता दें आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय मे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की प्रेसवार्ता बुलाई गयी थी।


प्रेस वार्ता समाप्त होती है, मुख्यमंत्री के साथ डायस पर बैठे एक व्यक्ति ने कहा आप लोगों को आने के लिये धन्यवाद, जलपान की व्यवस्था है करके जाइये। मुख्यमंत्री की ब्रीफिंग खत्म होने के बाद जैसे ही उन्होने धन्यवाद कहा महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव ने सवाल पूछा, लेकिन मुख्यमंत्री सवाल को अनसुना कर हाथ हिलाते चले गये। वह चीखती रही कि सवालों का जावब देते जाइये मुख्यमंत्री जी, यह प्रेस वार्ता है, हमे क्या सिर्फ आपकी बात सुनने के लिये बुलाया गया था। सवाल लीजिये मुख्यमंत्री जी। फिलहाल उत्तर प्रदेश मे इस तरह सवाल पूछने की आजादी नही है। ये सभी जानते हैं, ऐसे मे दिव्या श्रीवास्तव ने जो साहस दिखाया है, उसके जज्बे को सलाम करना चाहिये। ऐसे ही लोगों के नाते लोकतंत्र बंचा हुआ है।


बात यही खत्म नही होता, इसके बाइ ही असली खेल शुरू होता है। प्रोसवार्ता खत्म होने के बाद भाजपा समर्थक दिव्या को घेर लेते हैं। उससे कहते हैं कौन हो तुम, किस चैनल मे हो, ये क्या बदतमीजी है। एलआईयू उसके बारे मे जानकारियां इकट्ठा करना शुरू कर देती है। दिव्या किसी तरह वीडियो बनाते हुये कार्यालय से बाहर आती है। वहां साथी पत्रकार कहते हैं यहां से तुम जल्दी चली जाओ, वरना हम लोग भी तुमे नही बंचा पायेंगे। कुछ लोग उसे अन्डरग्राउण्ड होने की सलाह देते हैं। कुछ देर बाद वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने फोन करके दिव्या से पूरी जानकारी ली। रोते हुये दिव्या ने हालात बताया। कहा हमे कुछ हुआ तो प्रेस कान्फ्रेंस मे उपस्थित भाजपा समर्थक जिम्मेदार होंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय से चैनल मे फोन करने के बाद दिव्या श्रीवास्तव को नौकरी से निकाल दिया गया है।


ये मामला यहीं शांत नही होगा। पूरे घटनाक्रम को लेकर पत्रकार संगठनों से प्रतिक्रियायें आ रही हैं लेकिन किसी तानाशाह पर भला क्या फर्क पड़ता है। एक बात तय है, पत्रकार डर गया तो प्रेस की स्वतंत्रता खत्म हो जायेगी, और प्रेस की स्वतंत्रता खत्म हुई तो लोकतंत्र भी नहीं बचेगा। सवाल पूछने वाली दिव्या श्रीवास्तव ने कोई अपराध नही किया है। सवाल नही लेना है तो प्रेसवार्ता ही क्यों ? प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देनी चाहिये। तमाम संस्थान या जिसे अपना चैनल और अखबार बंचाना है वे उसे छापेंगे ही। लेकिन यह शुभ संकेत नही है। दिव्या के साथ आज देशभर के पत्रकारों और विपक्षी नेताओं को खड़ा होना चाहिये, वरना एक दिव्या चुप हुई तो सवाल पूछने की परंपरा खत्म हो जायेगी। कल्पना कीजिये वह कालखण्ड कैसा होगा जब प्रेस नही होगा या प्रेस की स्वतंत्रता नही रहेगी। जीना मुश्किल हो जायेगा, नागरिक अधिकारों को छीना जायेगा। कानून मुट्ठी भर लोगों के लिये बचेंगा और देश के संसाधनों पर राज करेंगे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad