01 नवम्बर को रामलीला मैदान पहुंचने की अपील,
निर्णायक होगा विरोध प्रदर्शन
दिल्ली, एनसीआर संवाददाता (ओपी श्रीवास्तव) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित होने जा रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस इंडिया ब्लॉक रैली को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।
रैली को सफल और निर्णायक बनाने के लिये कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष एकुजुट होकर अपनी ताकत लगा रहा है। राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने वीडियो जारी कर लोकतंत्र बचाने के लिये शुरू किये गये इस अभियान मे शामिल होने की अपील किया है। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने भी रैली मे बढ़चढ़कर सहभागिता की अपील की है। इस बीच प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी इस रैली के समर्थन में हुंकार भरी है और देश की जनता से बड़ी संख्या में रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की है।
ध्रुव राष्ठी ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस की इस रैली को अपना समर्थन दिया। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अगला विरोध प्रदर्शन 1 नवंबर को होने वाला है और लोगों को भारी संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे जितने अधिक लोगों को साथ लेकर आ सकते हैं, एक साथ इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हों, क्योंकि यह लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की है।
खास बात ये है कि इस प्रदर्शन को अनुमति भी मिल चुकी है। विपक्षी दलों और कांग्रेस के प्रति अपने रुख को स्पष्ट करते हुए ध्रुव राठी ने कहा कि कांग्रेस से विचारों में मतभेद या असहमतियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा, “मेरी भी कांग्रेस से असहमतियां हैं और आपकी भी हो सकती हैं, लेकिन इन छोटी-मोटी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर देश में लोकतंत्र ही नहीं बचेगा, तो किसी भी पार्टी का समर्थन करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हमें देश को डिक्टेटरशिप बनने से बचाना है“।






Post a Comment
0 Comments