Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यूपी एटीएस ने शहजाद भट्ठी से जुड़े तीन आतंकियों को लखनऊ से पकड़ा


 

यूपी एटीएस ने शहजाद भट्ठी से जुड़े तीन आतंकियों को लखनऊ से पकड़ा
मीडिया दस्तक संवाददाता, लखनऊ (नितिन तिवारी)
यूपी एटीएस ने शुक्रवार शाम शहजाद भट्टी से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को लखनऊ से पकड़ा। इनमे एक नाबालिग भी है। वे पंजाब से लखनऊ पहुंचे थे। जांच में सामने आया है कि इन सभी को सेना-पुलिस के जवान की हत्या का टारगेट दिया गया था। इसका वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजना था। 

एटीएस में संदिग्ध आतंकियों के पास एक विदेशी पिस्तौल समेत 20 जिंदा कारतूस बरामद की है। यह गिरोह पाकिस्तान में बैठे हैंडलर राणा भाई के सारे पर काम कर रहा था। इन सभी की प्लानिंग वारदात के बाद नेपाल भागने की थी। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के मुताबिक, एटीएस को सूचना मिली थी कि पंजाब के कुछ युवक लखनऊ में किसी बड़े प्रतिष्ठान या सुरक्षा कर्मी पर हमले की फिराक में आए थे। यह पंजाब से दिल्ली होते हुए लखनऊ पहुंचे थे। एटीएस ने कार्यवाही करते हुए 30 अक्टूबर को लखनऊ से इन चारों को पकड़ लिया। 

गिरफ्तार आरोपियों में से पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर के रहने वाले गगनदीप (26), रजत कुमार (19), क्रिश (21) है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और वर्चुअल नंबरों के जरिए पाकिस्तान में मौजूद राणा भाई के संपर्क में थे। इन सभी के फोन से कई संवेदनशील जगहों की रेकी की वीडियो और लोकेशन भी मिली हैं। राणा भाई ने पाकिस्तान से हथियार भेजे थे। लखनऊ में ही अपने एक स्थाई नेटवर्क के जरिए पिस्तौल और कारतूस दिलवाए थे। वारदात को अंजाम देने और उसका वीडियो भेजने के बाद इन्हें ₹300000 और पुलिस से बचने के लिए नेपाल भागने का प्लान दिया था। लखनऊ के थाना एटीएस में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad