Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ के फैजुल्लागंज मे सांपों की दहशत, वन विभाग ने 110 को पकड़ा

 

लखनऊ के फैजुल्लागंज मे सांपों की दहशत, वन विभाग ने 110 को पकड़ा
मीडिया दस्तक संवाददाता, लखनऊ (नितिन तिवारी)
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ से राहत पाए लोगों के सामने जहरीले सांप खतरा बन गए हैं। बाढ़ के समय घरों में बसेरा बना चुके इन सांपों को वन विभाग लगातार पकड़ रहा है। अभी तक 110 सांपों को पकड़ा गया है जिनमें कोबरा, बड़ा कैरट, रसल वाइपर, अजगर जैसे सांप थे। 

इन सांपों को पकड़ना इसलिए मुश्किल था, क्योंकि बाढ़ के बाद अधिकांश घरों में दलदल हो गया है। पानी से घरों में गड्ढे भी हो गए हैं, जिसमे सांपों ने जगह बना ली थी। अब पानी निकला है तो वह भी मौका पाकर बाहर आ रहे हैं। वन विभाग में कितनी अधिक संख्या में सांपों को देखे जाने के बाद 20 टीम में बनाई गई। लखनऊ के सभी रेंज के अफसरों को तैनात किया और सांप पकड़ने में माहिर कर्मचारियों को ही लगाया गया जिससे कोई चूक ना हो सके। फैजुल्लागंज में एक घर में मौजूद कोबरा को जब पकड़ने की कोशिश की गई तो लग रहा था कि वह हमला कर देगा। 

कई तो पेड़ पर लटके थे तो सहारा पाकर छतों से नीचे उतर आए थे। घरों में बिजली न होने के कारण लोगों ने टॉर्च खरीदी और दलदल से पता चल रहा था कि यहां तो सांपों ने अपना ठिकाना बना लिया है। यहां के कई निवासियों ने बताया कि बाढ़ की चपेट में आई गृहस्थी को ठीक करने में ही दिन लग जाता है और रात को सोते समय डर लगता है की कही सांप ना जाए। सांप सेप्टिक टैंक तक पहुंच गए थे और अब वहां से निकलकर घरों में पहुंच रहे हैं। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि नगर निगम ने निर्णय लिया है कि सभी सेप्टिक टैंक की मुफ्त में सफाई कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad