Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चौपाल मे पहुंचे पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पुनः भाजपा को जिताने की अपील


 

चौपाल मे पहुंचे पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पुनः भाजपा को जिताने की अपील
उमेश चंद्र शुक्ला, डुमरियागंज संवाददाता।
विधानसभा डुमरियागंज के अंतर्गत ब्लॉक भनवापुर, भाजपा मंडल भनवापुर में आयोजित शक्ति केंद्र चौपाल को पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

चौपाल को संबोधित करते हुए राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से आमजन को लाभ पहुंच रहा है। सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना तथा जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित करना है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें। चौपाल के दौरान उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 में एक बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad