राजकुमार गौतम को मिली
वेब मीडिया एसोसियेशन की जिम्मेदारी, 15 दिनों मे होगा कार्यकारिणी का गठन
बस्ती, 04 अक्टूबर। वेब मीडिया एसोसियेशन ऑफ इण्डिया (रजि.) की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुये संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गौतम को जिलाध्यक्ष नामित किया है। डॉन वास्कों स्कूल मे आयोजित बैठक मे जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करते हुये कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को 15 दिनों के भीतर कार्यकारिणी का गठन करना है, जिससे शपथग्रहण का कार्यक्रम आयोजित कर सांगठनिक गतिविधियां तेज की जा सकें। राजकुमार गौतम को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये संस्थापक सदस्य राजन चौधरी, राजकुमार पाण्डेय एवं सौरभ वीपी वर्मा ने कहा कि मौजूदा परिवेश मे पत्रकारिता बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है, ऐसे मे पत्रकारों मे एकजुटता जरूरी है। उन्होने राजकुमार गौतम को बधाइयां व शुभकामनायें दिया है। बैठक मे नंद किशोर गुप्ता, राजेश सिंह, फकरुदीन खान, तौफीक खान, नीरज राज, महेश गौतम, भूपेंद्र यादव, रत्नेन्द्र पाण्डेय, दिनेश कुमार पाण्डेय, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
राजकुमार गौतम को मिली वेब मीडिया एसोसियेशन की जिम्मेदारी, 15 दिनों मे होगा कार्यकारिणी का गठन
October 04, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments