संसद मार्ग थाने पर पूरी रात जमे रहे पत्रकार,
एसीपी विवेक भगत पर महिला पत्रकार के साथ अश्लीलता का आरोप
दिल्ली, एनसीआर संवाददाता (ओपी श्रीवास्तव) दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार ने एसीपी विवेक भगत पर बदसलूकी और अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला पत्रकार का दावा है कि आइसा की प्रेसीडेन्ट नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने के दौरान एसीपी ने उनके साथ बदसलूकी की और सीने पर हाथ मारा। इस मामले मे एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर सैकड़ों पत्रकारों ने संसद मार्ग थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया और पूरी रात जमे रहे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और महिला सुरक्षा तथा न्याय की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वे मामले में दी गई लिखित शिकायत और घटना से जुड़े उपलब्ध वीडियो फुटेज की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से पहले मामले का परीक्षण करने के लिए समय मांगा है।
एहतियात और कानूनी प्रक्रिया के तौर पर पीड़िता को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। दिल्ली पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था और धारा 163 लागू होने के कारण प्रदर्शनकारियों और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात था। सीजेपी और अन्य प्रदर्शनकारी संगठनों का आरोप है कि पुलिस एफआईआर दर्ज करने में देरी करके अपने अधिकारी का बचाव कर रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपी अधिकारी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई या निलंबन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
संसद मार्ग थाने पर पूरी रात जमे रहे पत्रकार, एसीपी विवेक भगत पर महिला पत्रकार के साथ अश्लीलता का आरोप
October 03, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments