Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुजफ्फरनगर के एक मंदिर परिसर मे 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


 

मुजफ्फरनगर के एक मंदिर परिसर मे 
16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यूपी डेस्कः
मुजफ्फरनगर के एक मंदिर परिसर मे 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर रेप करने के मामले में एक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है, जिसने लड़की को मंदिर बुलाया था। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 29 सितंबर को गौशाला रोड इलाके में स्थित मंदिर परिसर के एक कमरे में हुई। 

 

लड़की के पिता की शिकायत के अनुसार, नाबालिग लड़की को एक नाबालिग ने मंदिर बुलाया था, जहां आरोपी सतेंद्र कुमार (22) ने कथित तौर पर एक कमरे में उसके साथ रेप किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। कोतवाली एसएचओ बृजेश कुमार ने बताया कि सतेंद्र कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (रेप) और 351 (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

एसएचओ ने कहा, “एक नाबालिग को भी पुलिस सुरक्षा में लिया गया है, जिसने कथित तौर पर आरोपी की मदद की थी।“ उन्होंने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिन्होंने 29 सितंबर को मंदिर के कमरे में लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद आरोपी के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad