आरटीओ आफिस मे अनाधिकृत
व्यक्ति द्वारा ड्राइविंग टेस्ट लिये जाने पर रोक लगाने की मांग
बस्ती, 03 अक्टूबर। भूवर निरंजनपुर निवासी शुभम प्रजापति ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुये आईटीआई परिसर स्थित आरटीओ आफिस मे अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा ड्राइविंग टेस्ट कराये जाने का आरोप लगाया है। शुभम ने इस आशय की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की है। मांग की गई है कि अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा लिये जा रहे ड्राइविंग टेस्ट पर तत्काल रोक लगाई जाये और सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।
शुभम प्रजापति का कहना है कि वे करीब एक माह पहले आरटहओ आफिस मे चार पहिया के लिये ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने गये। रितेश चौधरी नाम के एक व्यक्ति ने उनका टेस्ट लिया। उसके द्वारा दो हजार रूपये की मांग की गई। न देने पर कहा गया कि अब जाओ मोबाइल पर मैसेज जायेगा तब आना। कुछ दिन इंतजार किया कोई मैसेज नही आया तो दोबारा आरटीओ आफिस गया। बताया गया कि वह टेस्ट मे फेल हो गया है। वापस आकर मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। कुछ दिन बाद आरटीओ आफिस गया तो पता चला कि उसे पास कर दिया गया है। जबकि दोबारा कोई टेस्ट नही लिया गया।
शुभम प्रजापति ने कहा जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद एआरटीओ का पक्ष लेकर मार्तण्ड प्रभात मे खबर प्रकाशित की गई जिसमे जनसुनवाई पोर्टल पर अपलोड कियें गये शिकायती पत्र मे लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद और मनगढ़न्त बताया गया है। इसमे माला भारद्वाज को एआरटीओ दिखाया गया है जबकि एआरटीओ माला बाजपेई हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से सोशल मीडिया पर चलाई जा रही भ्रामक खबर को सज्ञान लेते हुये कार्यवाही की मांग किया है। साथ ही आरटीओ आफिस मे अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा ड्राइविंग टेस्ट लिये जाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग किया है।
आरटीओ आफिस मे अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा ड्राइविंग टेस्ट लिये जाने पर रोक लगाने की मांग
October 03, 2026
0
Tags







Post a Comment
0 Comments