मायके के लिये निकली विवाहिता 28 सितम्बर से लापता
बस्ती, 05 अक्टूबर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित गायघाट गांव से अपने मायके पुहंची एक विवाहिता लापता हो गई है। पति अनिल कुमार ने कप्तानगंज थाने में पत्नी सीमा के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनिल कुमार कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सीमा 28 सितंबर को अपने मायके इसी थाना क्षेत्र के बढ़यां गांव जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। अनिल ने ससुराल में पता किया तो जानकारी मिली कि सीमा बढ़यां गांव पहुंची, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नही मिला। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मायके के लिये निकली विवाहिता 28 सितम्बर से लापता
October 05, 2026
0
Tags







Post a Comment
0 Comments