Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भनवापुर मे 5 दिवसीय मेले का आयोजन


 

भनवापुर मे 5 दिवसीय मेले का आयोजन
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर (उमेश चन्द्र शुक्ला)
भनवापुर ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे सेवा सेतु अभियान के तहत पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष लवकुश ओझा ने कहा उ.प्र. सरकार द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू किये गये अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसे मेले से लोगों को व्यापार का एक मंच मिलेगा और गांव की जनता सीधे सरकार की योजनाओं से जुड़ पायेगी। खंड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शुक्ला, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी बृजेश गुप्ता, सचिव विवेक कुशवाहा, प्रतीक रावत, ब्रह्मदेव पांडे एवं समस्त प्रधान एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad