सुलतानपुर जिले में भीषण हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत
यूपी डेस्कः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 7 अक्टूबर की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार बल्दीराय क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक मे पीछे से टकरा गई। हादसे में देवरिया के रहने वाले 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। शुरुआती जांच के अनुसार चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सुलतानपुर जिले में भीषण हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत
October 07, 2026
0
Tags







Post a Comment
0 Comments