जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मे 44 टीमों ने किया प्रतिभाग
बस्ती, 03 अक्टूबर। आदर्श इंटर कॉलेज सल्टौआ में शनिवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक एवं राजकीय विद्यालयों की अलग-अलग आयु वर्ग की 44 टीमों ने प्रतिभाग किया। दिनभर कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, युवा भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय एवं विद्यालय प्रबंधक रविंद्र नाथ उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। रोमांचक मुकाबले में मुंडेरवा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सल्टौआ को शिकस्त दी। वहीं झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी ने महादेव शुक्ल किसान इंटर कॉलेज गौर को हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
मंच का संचालन डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मैच रेफरी रमेश गुप्ता, अमरनाथ मौर्य, विवेक श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाठक, हरीश सिंह, बृजेश वर्मा, रणधीर सिंह, सुनील कुमार, बृजेश मिश्रा, आदित्य उपाध्याय एवं पवन मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। निर्णायक मंडल में संतोष पाण्डेय, माता प्रसाद त्रिपाठी, वेद प्रकाश द्विवेदी, विनोद मिश्र एवं सर्वदेव सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मे 44 टीमों ने किया प्रतिभाग
October 03, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments