छावनी पुलिस ने शुरू किया ‘मिशन शक्ति अभियान फेज. 6’
बस्ती, 12 अक्टूबर। छावनी थाने में महिला सशक्तिकरण से प्रेरित ’मिशन शक्ति अभियान फेज-6’ शुरू किया गया। शारदीय नवरात्रि के मौके पर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए यह अभियान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों मे चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत छावनी कस्बे में पैदल मार्च निकाला गया।
बाजार, स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में पुलिस टीम के द्वारा जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस ने महिलाओं को 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड लाइन) जैसे जरूरी नंबरों की जानकारी दी और महिला सम्बन्धी अपराधों को लेकर निडर होकर आवाज उठाने की अपील किया। थाना प्रभारी राणा डी पी सिंह ने बताया कि अभियान के पूरे नवरात्रि महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास अभियान चलेगा। एंटी रोमियो टीम भी लगातार सक्रिय रहेगी। इ






Post a Comment
0 Comments