ट्रक और बस की भीषण टक्कर में कई 28 लोगों की जान
अन्तर्राष्ट्रीय समाचारः पूर्वी तंजानिया में एक ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 28 लोगों की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्सय के अनुसार शुक्रवार तड़के लकड़ी से लदे ट्रक की यात्रियों से भरी बस से टक्कर हो गई। मोरोगोरो दार-अस-सलाम क्षेत्रीय अग्निशमन और बचाव बल के कार्यवाहक कमांडर जोसेफ मवासाबेजा ने बताया कि यह हादसा मोरोगोरो-दार अस सलाम राजमार्ग पर मकंबरानी के पास उस समय हुआ, जब बस दार अस सलाम से मबेया की ओर जा रही थी।
मवासाबेजा ने दुर्घटनास्थल पर बताया कि ट्रक इरिंगा से दार अस सलाम की ओर जा रहा था और अन्य वाहनों से आगे निकलने के प्रयास में बस से टकरा गया। उन्होंने बताया कि आग की वजह से बस पूरी तरह नष्ट हो गई। हालांकि घायलों में से कुछ को अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन घायलों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। मोरोगोरो क्षेत्रीय रेफरल अस्पताल की प्रवक्ता शोलास्टिका एनडुंगा ने कहा कि वहां लाए गए मृतकों और घायलों की संख्या बाद में जारी की जाएगी। सूत्र- पंजाब केसरी
अन्तर्राष्ट्रीय समाचारः ट्रक और बस की भीषण टक्कर में कई 28 लोगों की जान
October 09, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments