9 दिन से होटल मे ठहरे महिला पुरूष की मिली लाश
यूपी डेस्कः बहराइच मेडिकल कालेज क्षेत्र के एक होटल में गुरुवार को एक महिला और युवक के शव मिला। दोनों नौ दिन से होटल में रुके थे। अवध कैलाश होटल में 22 सितंबर को गौतमबुद्ध नगर की विवाहिता पिंकी (46 वर्ष) और श्रावस्ती के रिंकू (26 वर्ष) ने प्राइवेट नौकरी करने और विभागीय काम पर बहराइच आने की बात कहते हुए कमरा लिया था।
कर्मचारियों ने बताया कि दोनों के ऐज में अंतर देखकर उन लोगों ने कोई विशेष पूछताछ भी नहीं की। होटल कर्मियों के मुताबिक दोनों प्रतिदिन सुबह, दोपहर शाम चाय, नाश्ता आौर खाना तथा अन्य चीजों की डिमांड करते थे, लेकिन गुरुवार को दिन में दस बजे से कमरा नंबर 201 से कोई एक्टिविटी नहीं मिली तो कमरा खोला गया। दोनों के शव पंखे से लटके देख वहां खलबली मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य का संकलन भी किया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिवारजन को दी है।
रोज सुबह दोनो काम के सिलसिले में जाने की बात कहकर चले जाते थे और देर शाम फिर होटल वापस आते थे। गुरुवार को जब कमरा देर शाम तक बंद रहा जब कई बार दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रया न मिलने पर उन्होने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाल बृजेंद्र मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को अवगत कराते हुए दरवाजा खुलवाया तो युवक व युवती का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी के बाद एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी आयुष विक्रम सिंह व सीओ नगर नारायण दत्त मिश्र के साथ घटनास्थल पहुंचे।
सीओ एनडी मिश्रा ने बताया कि होटल अवध कैलाश के मैनेजर सौरभ शर्मा से जानकारी मिली कि एक युवक और युवती 22 सितंबर से होटल के कमरा नंबर 201 में पति-पत्नी बनकर रह रहे थे। होटल मैनेजर की मौजूदगी में और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करते हुए कमरा खोला गया, तो दोनों के शव फंदे से लटके हुए मिले। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव एसपी ने बताया कि मृतका की पहचान गौतमबुद्ध नगर के दनकौर तहसील के मुझखेडा गांव की निवासी पिंकी के रुप में की गई है। मृतक श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना के हसनपुर कथारामाफी निवासी रिंकू के रुप में की गई। उन्होंने महिला के पहले से भी शादीशुदा होने की बात कही।
9 दिन से होटल मे ठहरे महिला पुरूष की मिली लाश
October 02, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments