जनता नही जागी तो वोट देने का अधिकार भी छीन लेगी सरकार ....देवेन्द्र श्रीवास्तव
बस्ती, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर बस्ती विधानसभा के कुर्थिया गांव मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने एक नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। सैकड़ों ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुये कांग्रेस नेता ने कहा कि बापू और शास्त्री हर युग मे देशवासियों का मार्गदर्शन करेंगे। उनके विचारों से देश के विकास की ऐसी बुनियाद रखी गई है जिसे अवसरवादी नेता और सरकारें कभी हिला नही सकती।
आज देशवासियों को गुमराह करने के लिये, नफरत की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिये गोडसे की विचारधारा को ताकत दी जा रही है और बापू के विचारों को कमजोर कर हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। धन्य है संविधान की रचना करने वाले कि इतने पुरजोर विरोध के बाद भी सत्य और अहिंसा, तथा जय जवान जय किसान के सिद्धान्तों को कमजोर करने की हर साजिश नाकाम हो रही है।
देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा संविधान को बंचाना है तो 2027 का चुना बेहद महत्वपूर्ण है। यदि देश की जनता नही जागी तो ये आखिरी चुनाव साबित होगा और देश मे तानाशाह फिर सरकार बनाने मे कामयाब हो जायेंगे। उन्होने आवाह्न किया कि वोट चोरी पर लगाम लगाना है और लांकतंत्र को बंचाना है तो अबकी बार वोट सत्ता परिवर्तन के लिये करना होगा। डॉ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव,हरिश्चंद्र शुक्ला, शौकत अली, शुभम, संजीव त्रिपाठी, फिरोज खान, विजय पाल चौधरी, जय राम वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, इरफान, दुलारी देवी, अवतारी देवी, औरंजेब सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment
0 Comments