Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती शहर मे बिजली के खंभों पर लगी अधिकांश लाइटें खराब, फिक्रमंद नहीं हैं जिम्मेदार


 

बस्ती शहर मे बिजली के खंभों पर लगी 
अधिकांश लाइटें खराब, फिक्रमंद नहीं हैं जिम्मेदार

बस्ती, 10 अक्टूबर।
शहर के मालवीय रोड पर बिजली के पोल मे पथ प्रकाश व सजावट के लिये लगीं लाइटों मे 75 फीसदी लाइटें साल भीतर जवाब दे गईं। आम जनता गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रही है। बिजली के खंभों पर जब ये लाइटें सजाई गईं थीं तो रोड पर उजाला हुआ था, साथ ही शहर भी खूबसूरत दिखने लगा था, लेकिन बजट खारिज हुआ, कमीशन भी बंट गया होगा, लाइटें जवाब दे गईं। मीडिया दस्तक न्यूज का संवाददाता शनिवार शाम को खंभे पर लगी लाइटों की फोटो ले रहा था तो एक राहगीर ने कहा क्या फायदा फोटो लेने से, कोई सुधार नही होने वाला। जनता की सुविधाओं के लिये नहीं बल्कि कमीशन की लालच मे ऐसे विकास कार्य होते हैं। इस तरह तो शहर मे दूसरी सड़कों पर भी लगी लाइटें खराब हो चुकी हैं। फिलहाल नगरपालिका अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराते हुये लाइटों को दुरूस्त कराने की अपेक्षा की गई है जिससे दुर्गा पूजा मे सड़कों पर भरपूर प्रकाश हो और श्रद्धालुओं का आवागमन सुलभ हो।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad