अल्पकाल मे मानकों को पूरा कर
परीक्षा केन्द्र बना सम्राट अशोक प्रभावंश बालिका इ.का. बनकटी
बस्ती, 28 अक्टूबर। शासन द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा पाये जाने पर सम्राट अशोक प्रभावंश बालिका इण्टर कालेज को यूपी बोर्ड का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यहां वर्तमान सत्र की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षायें आयोजित होंगी। उक्त जानकारी देते हुये कालेज के प्रबंधक डा. अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि स्थापना के बाद से कालेज लगातार प्रगति कर रहा है।
अध्यापकों के अथक प्रयास, शैक्षिक गुणवत्ता तथा स्वच्छ व सुरक्षित कालेज परिसर होने के नाते कालेज अभिभावकों की पहली पसंद बन गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा का केन्द्र बनाये जाने पर कालेज की छात्राओं और अध्यापक अध्यापिकाओं मे प्रसन्नता है। सभी की कठिन मेहनत का नतीजा है कि कालेज आज इस स्तर पर पहुंचा है।
परीक्षा केन्द्र बनाये जाने पर प्रधानाचार्या डा. नीलम मौर्य ने कहा कि कालेज की स्थापना से लेकर आज तक हमेशा शैक्षिक वातावरण के निर्माण व गुणवत्ता को लेकर निरन्तर प्रयास जारी है। कालेज परिवार क्षेत्रवासियों को एक अच्छा और सुरक्षित गर्ल्स कालेज मुहैया कराने की दिशा मे आगे बढ़ रहा है। संस्थापक वंशराज मौर्य, डा. अनीता मौर्य, श्रीमती सरोज मौर्य सहित तमाम लोगों ने कालेज को परीक्षा केन्द्र बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
अल्पकाल मे मानकों को पूरा कर परीक्षा केन्द्र बना सम्राट अशोक प्रभावंश बालिका इ.का. बनकटी
October 28, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments