Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पेड़ पर लटकी मिली दो दोस्तों की लाश, दशहरा देखने निकले थे

 

पेड़ पर लटकी मिली दो दोस्तों की लाश, दशहरा देखने निकले थे
यूपी डेस्कः
यूपी मे अपराध बेलगाम हो गये हैं। घटनाओं के बाद पुलिस और कानून अपना काम कर रहा है लेकिन इससे अपराधों मे कमी नही दिखाई दे रही है। ताजा मामला बुलंदशहर जिले का है। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के विषुंधरा गांव में दशहरा मेला देखने गए दो दोस्त प्रियांशु और सुमित के शव विषुंधरा गांव के पास एक खेत में शीशम के पेड़ पर एक पेड़ से लटके मिले हैं।




दोनों नोएडा की यामाहा कंपनी में काम करते थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे दोनों घर से दशहरा मेला देखने निकले थे और देर रात तक वापस नहीं लौटे। बुधवार शाम को ग्रामीणों ने दोनों के शव एक ही रस्सी से पेड़ पर लटके देखे। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। 

परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। प्रियांशु की जेब से उसका पर्स तो बरामद हुआ, लेकिन उसमें से सारे पैसे गायब थे। वहीं सुमित की जेब से केवल 20 रुपये और गुटखा मिला। सुमित की जेब से दो मोबाइल फोन मिले, जो बंद थे। सीओ सिटी प्रखर पांडेय और फॉरेंसिक (फील्ड यूनिट) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी। मृतकों के परिवारों का साफ कहना है कि वे ऐसा कदम नहीं उठा सकते। 



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad