Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

निःशुल्क बोरिंग योजना में वित्तीय अनियमितता का आरोपः कार्रवाई की मांग


 

निःशुल्क बोरिंग योजना में वित्तीय अनियमितता का आरोपः कार्रवाई की मांग
बस्ती, 24 अक्टूबर। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक कुमार ने मुख्यमंत्री निःशुल्क उथले नलकूप बोरिंग योजना में कथित वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग में तैनात सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई ई. गरिमा द्विवेदी, बोरिंग टेक्नीशियन घनश्याम शुक्ला और बोरिंग टेक्नीशियन सुभाष पाण्डेय के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

नक्शे देखें

चेतावनी दिया कि मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष रितिक कुमार ने ज्ञापन देने के बाद कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री निःशुल्क उथले नलकूप बोरिंग योजना के तहत कई वर्षों से वित्तीय अनियमितताएं की जा रही हैं। शिकायत के अनुसार, बोरिंग टेक्नीशियन घनश्याम शुक्ला और बोरिंग टेक्नीशियन सुभाष पाण्डेय पर योजना के कार्यों में अनियमितता बरतने और सरकारी धन के कथित दुरुपयोग में संलिप्त होने के आरोप हैं।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों के नाम पर सामान्य वर्ग के लिए 15,600 रुपये और अनुसूचित वर्ग के लिए 19,600 रुपये की धनराशि आवंटित किए जाने के बावजूद कुछ मामलों में वास्तविक बोरिंग कार्य कराए बिना भुगतान किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि किसानों के खातों में धनराशि भेजने के बजाय कथित तौर पर कुछ फर्मों के खातों में भुगतान कराकर सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है। ज्ञापन में बोरिंग टेक्नीशियन घनश्याम शुक्ला की जनपद में दस वर्षों से अधिक समय से तैनाती का उल्लेख करते हुए उनके कार्यकाल की जांच कराने की मांग की गई है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad