एड्स नियंत्रण कार्यशाला में प्रशिक्षण के साथ व्यावहारिक पहल पर हुई चर्चा
बस्ती, 30 अक्टबूर। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीआई नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सा अधिकारियों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव निगम, एसआईसी डा. सुजीत कुमार यादव, डिप्टी सीएमओ डा. विनोद, जिला क्षय रोग अधिकारी एवं एसीएमओ डा. ए.के. गुप्ता, डिप्टी डीटीओ डा. अशोक कुमार चौधरी, एसीएमओ (आरसीएच) डा. बृजेश कुमार शुक्ला, एसीएमओ डा. अशोक कुमार गुप्ता, नोडल एआरटी सेंटर डा. महेश प्रसाद, नोडल डीएसआरसी डा. रामानुग्रह, नोडल ब्लड सेंटर डा. दीपक श्रीवास्तव तथा डीपीटीसी, एचआईवी-टीबी श्री संदीप कुमार श्रीवास्तव सहित जनपद के अनेक चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीएचएफआई के मास्टर ट्रेनर एवं एक्सपर्ट उमेश रावतरे, कैपेसिटी बिल्डिंग एक्सपर्ट प्रसाद संत एवं कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर नीरज श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा अधिकारियों एवं संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीआई नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्यों, रणनीतिक प्राथमिकताओं तथा जिला स्तर पर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अद्यतन जानकारी एवं व्यावहारिक समझ प्रदान करना था।
इसके साथ ही एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, समय से पहचान, जांच, उपचार एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की क्षमता को सुदृढ़ करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य रहा। प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी एवं सहभागी बनाने के लिए केस स्टडी, प्रेजेंटेशन, समूह चर्चा एवं व्यावहारिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इससे प्रतिभागियों को जिला स्तर पर एचआईवी सेवाओं के प्रबंधन, समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन की बेहतर समझ विकसित करने में सहायता मिली।
एड्स नियंत्रण कार्यशाला में प्रशिक्षण के साथ व्यावहारिक पहल पर हुई चर्चा
October 30, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments