Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लिटिल फ्लावर्स स्कूल के बच्चों ने गायन प्रतियोगिता मे दी मनमोहक प्रस्तुति


 

लिटिल फ्लावर्स स्कूल के बच्चों ने गायन प्रतियोगिता मे दी मनमोहक प्रस्तुति
बस्ती, 30 अक्टूबर।
लिटिल फ्लावर्स स्कूल मधुपुरम् एवं वाल्टरगंज में गायन प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ। इसमें नर्सरी से सेकंड कक्षा तक के 143 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक राहुल सिंह, निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक ने माँ सरस्वती एवं विद्यालय की संस्थापिका स्व० श्रीमती मधुरानी सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन, एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। 

इसके बाद  विद्यालय की छात्राओं सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। छोटे-छोटे नौनिहालों की मासूम, मधुर व स्वाभाविक स्वर-भंगिमा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बाल-प्रतिभाओं की अद्भुत कला-कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं निश्चित रूप से प्रतिभाओं को परखने, निखारने का सुगम व सफल प्रयास हैं। निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह ने अपने ओजस्वी संबोधन में बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की। कहा विद्यालय का उद्देश्य बहुमुखी प्रतिभा का विकास है और बच्चे ईश्वर की अनुपम कृति हैं, उनकी पहचान ही हमारा सर्वोपरि लक्ष्य है।

प्रतियोगिता मे अदिति, अनन्या, आराध्या वर्मा, हर्षाली, आश्विन, सूर्यांश, जयांशु, ओजस्वी, सृष्टि आर्या, रुद्र सिंह मान्या, अभ्युदय, अनिकेत, आरुष, प्रकृति तथा अयांश पाण्डेय ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सफल समापन पर अपने शानदार सम्बोधन मे प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सिंह ने सभी के प्रति हार्दिक आभार ज्ञापित किया। बताया कि इस गायन प्रतियोगिता से बच्चों की स्मरण क्षमता की वृद्धि, बविचारों की अभिव्यक्ति क्षमता का विकास, आत्मबल व आत्मविश्वास में वृद्धि तथा समग्र व्यक्तित्व का विकास होता है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad