पति की हत्या कर नीले ड्रम मे
पैक करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
यूपी डेस्कः मेरठ की जिला अदालत ने चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को 14 अक्टूबर को मृत्युदंड और 20,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने दोनों को हत्या और साक्ष्य मिटाने का दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है।
आपको याद दिला दें 3 मार्च 2025 की रात को मर्चेंट नेवी अधिकारी 29 साल के सौरभ राजपूत की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट-बालू से चिनाई करवा दी गई थी। सुनवाई के दौरान मुस्कान ने अपनी बेटियों का हवाला देकर कम सजा की अपील की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अन्य धाराओं में उन्हें 7 साल की सजा भी दी गई है। यह फैसला करीब डेढ़ साल बाद आया है। दोनों अभियुक्त जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सुनवाई में शामिल हुए और पूरे समय चुप रहे।
मृतक सौरभ के भाई राहुल ने कहा था, “शुरू से ही हमारी एकमात्र उम्मीद यही रही है कि अभियुक्तों को फांसी की सजा मिले.“। मुस्कान पिछले तीन-चार दिनों से अपनी बड़ी बेटी से मिलने की मांग कर रही है, जिसकी उम्र क़रीब सात साल है, लेकिन अभी तक बच्ची को उससे मिलाने के लिये नहीं लाया गया है.। पुलिस के मुताबिक़ सौरभ राजपूत की हत्या, उसकी पत्नी ने अपने बॉय फ्रेण्ड के साथ मिलकर कर की थी।
29 साल के सौरभ राजपूत लंदन में काम करते थे और फ़रवरी, 2025 में ही वापस लौटे थे। सौरभ के परिजनों ने मेरठ पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो इस जघन्य अपराध की हैरान कर देने वाली स्टोरी सामने आने लगीं। सौरभ राजपूत के बड़े भाई राहुल उर्फ़ बब्लू की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मेरठ के एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने इस हत्याकांड के बारे में बताया, कि सौरभ राजपूत को चार मार्च से देखा नहीं गया था।
शक के आधार पर पत्नी मुस्कान और उनके प्रेमी साहिल शुक्ला को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में पता चला कि साहिल ने मुस्कान के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव के अलग-अलग हिस्से एक ड्रम में डालकर उसे सीमेंट और रेत के घोल से भर दिया था। इसके बाद दोनों घूमने के लिए शिमला, मनाली और कसौली चले गए.। मेरठ के रहने वाले सौरभ राजपूत ने साल 2016 में घर से थोड़ी दूर ही रहने वाली मुस्कान रस्तोगी के साथ लव मैरिज किया था।
पति की हत्या कर नीले ड्रम मे पैक करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
October 14, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments