साहब! मैने पत्नी को मार डाला...
यूपी डेस्कः महराजगंज जिले मे सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरिहरपुर टोला अकटहवा निवासी एक युवक ने बुधवार की सुबह अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मामले की सूचना उसने स्वयं सिन्दुरिया पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दिया। घटना पर पहुंचे सीओ सदर एवं फॉरेंसिक टीम के द्वारा गहन जांच पड़ताल किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरिहरपुर टोला अकटहवा निवासी 35 वर्षीय रवि शंकर पुत्र रोशन गिरी ने बुधवार की सुबह 6.30 बजे सिन्दुरिया पुलिस को जानकारी दिया कि वह स्वयं अपनी 32 वर्षीया पत्नी रीमा की गला दबाकर हत्या कर दिया है।
हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी और सिन्दुरिया थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी अपने दलबल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर और मामले की जानकारी मृतका के बच्चों एवं ग्रामीणों से लेते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद सीओ सदर अंकुर गौतम एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किया गया। सिन्दुरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला संयुक्त अस्पताल भेज दिया। बताते चलें कि मृतका के क्रमशः 15 वर्षीया खुशी, 11 वर्षीय गुलशन एवं 10 वर्षीया परी नाम के तीन बच्चे हैं। मृतका के भाई जसवंत निवासी सिसवा गोपाल, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर की तहरीर पर सिन्दुरिया पुलिस ने आरोपी रविशंकर के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और उसको गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
साहब! मैने पत्नी को मार डाला...
October 14, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments