Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती के दुबौलिया मे संदिग्ध हालत मे महिला की मौत


 

बस्ती के दुबौलिया मे संदिग्ध हालत मे महिला की मौत
बस्ती, 15 अक्टूबर।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के भीमलजोत गांव में मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय महिला का शव पंखे में फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। जानकारी के अनुसार भीमलजोत गांव निवासी मनोज की पत्नी लक्ष्मी मंगलवार की देर शाम खाना बनाकर अपने दो माह के बच्चे को बरामदे में रखे तख्त पर सुलाकर अपने कमरे में चली गई। काफी देर बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर जब परिजनों ने लक्ष्मी को आवाज दी, तो वह कमरे से बाहर नहीं निकली। 

परिजन कमरे के पास पहुंचे। देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा तो लक्ष्मी का शव छत में लगे पंखे में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad