Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के पैतृक आवास पर वीआईपी का तांता, मां को श्रद्धांजलि देने पहुचे रहे लोग


 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के पैतृक आवास पर 
वीआईपी का तांता, मां को श्रद्धांजलि देने पहुचे रहे लोग

बस्ती, 19 अक्टूबर।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी के निधन के बाद उनके पैतृक आवास पर वीआईपी के आने का सिलसिला जारी है। रविवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा उनके पैतृक आवास तेलियाजोत पहुंचे। दोनों ने दिवंगत यशोदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वे शोकाकुल परिवार से मिले और संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तेलियाजोत के निकट कूड़ी गांव में बनाए गए हेलीपैड पर मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एसपी ओमवीर सिंह और भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी की। सुबह 11ः22 बजे मुख्यमंत्री हरीश द्विवेदी के आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। वह करीब 15 मिनट तक परिवार के बीच रहे और सुबह 11ः38 बजे रवाना हो गए।

वहीं शाम को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी तेलियाजोत पहुंचे। उन्होंने यशोदा देवी के स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और हरीश द्विवेदी व उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। असम के मुख्यमंत्री के आगमन पर पूर्व विधायक रवि सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सत्येंद्र सिंह भोलू, राजकुमार शुक्ला, रिंकू दुबे और जगदीश शुक्ल समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। वीआईपी मूवमेन्ट को देखते हुये रूट डायवर्जन लागू था। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad