Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा मे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, नूडल्स खाने के बाद हुआ हादसा


 

नोयडा मे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, नूडल्स खाने के बाद हुआ हादसा
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
जिले में शनिवार को एक हृदय विदारक घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु हो गई। घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला फ़ूड प्वाइजनिंग का बताया जा रहा है। 

इस संबंध में पुलिस आयुक्त की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि थाना रबूपुरा पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नगला श्री पदम निवासी एक ही परिवार के 05 सदस्यों 1. महेश पुत्र कृष्ण निवासी नगला श्री पदम, उम्र 37 वर्ष, 2. ललिता पत्नी महेश उम्र 35 वर्ष, 3. लड्डू पुत्र महेश उम्र 11 वर्ष, 4. मिष्टी पुत्री महेश उम्र 07 वर्ष, 5. साक्षात पुत्र महेश उम्र 03 वर्ष की मृत्यु हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस बल, उच्चाधिकारी, एम्बुलेंस एवं फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। 

फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला ‘फ़ूड पॉइजनिंग’ का पाया जा रहा है। आसपास के लोगों तथा मृतक महेश की माता द्वारा बताया गया कि परिवार के सदस्यों ने रात्रि में नूडल्स का सेवन किया था। मृत्यु के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। यहां यह कहना ग़लत नहीं होगा कि जिले में मिलावटी एवं जहरीले खाद्य पदार्थों की खुलेआम धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। जबकि जिम्मेदार केवल औपचारिकता निभाने में व्यस्त रहते हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad