प्रेमी से मिलने और शादी की जिद लेकर टावर पर चढ़ी किशोरी
डुमरियागंज, सिद्धार्थ नगर (उमेश चन्द्र शुक्ला) जिले में डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर एक 15 वर्षीय किशोरी गुरूवार को सुबह 5.00 बजे प्रेमी से मिलने और शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर जा बैठी। किशोरी बराई बंगवा गांव की बताई जा रही है। पता चला है कि युवती सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के जरिए बिहार के एक युवक के संपर्क में आई थी और उसी से मिलने व शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। करीब 7 घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे और प्रशासनिक व पुलिस टीम की मान-मनौव्वल के बाद दोपहर करीब 12.00 बजे किशोरी को सकुशल नीचे उतार लिया गया परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले मे पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। मौके पर एसडीएम विवेकानंद मिश्र, सीओ बृजेश वर्मा, थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
प्रेमी से मिलने और शादी की जिद लेकर टावर पर चढ़ी किशोरी
October 15, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments