विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी मे बड़ा बदलाव,
अजय राय को हटे, आराधना मिश्रा ‘मोना’ के हाथों में प्रदेंश की कमान
यूपी डेस्कः विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव करते हुये प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अजय राय को हटाकर आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। मोना अभी तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता के तौर पर काम कर रही थीं। उनके यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी ने महिला और ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की रणनीति साफ कर दी है। यूपी में कांग्रेस के संगठन में इस बदलाव को बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
मोना मिश्रा को जानिये
अराधना मिश्रा मोना प्रतापगढ़ के रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। उनका जन्म 20 अप्रैल 1974 को प्रयागराज में हुआ था। रामपुर खास विधानसभा सीट से वे पहली बार 2014 के उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंची थीं। इसके बाद 2017 और 2022 की भाजपा की लहर में भी वे अपनी जीत पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं। अभी वे कांग्रेस विधायक दल की नेता के रूप में काम कर रही थीं। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं अराधना मिश्रा मोना पार्टी के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रमोद तिवारी ने रामपुर खास को कांग्रेस का गढ़ बनाया। इस गढ़ में अब तक सेंधमारी नहीं हो सकी है। वे यूपी के बड़े ब्राह्मण चेहरों में गिने जाते हैं।
वोट बैंक पर नजर
कांग्रेस पार्टी की नजर प्रदेश के ब्राह्मण वोट बैंक पर है। ब्राह्मण वोटर लंबे समय से कांग्रेस से दूरी बना चुका है। ब्राह्मणों की नाराजगी का मुद्दा पिछले दिनों गरमा गया था। इसके बाद से लगातार राजनीतिक समीकरण की तलाश कर रही कांग्रेस ने अनुराधा मिश्रा मोना के जरिए इस वर्ग को साधने की रणनीति तैयार की है। यूपी चुनाव 2022 में प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव में ’लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था। 40 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारकर पार्टी ने साहसिक निर्णय लिया था। हालांकि, पार्टी को इसका कोई लाभ नहीं मिला। ऐसे में अब पार्टी ने एक महिला चेहरे को आगे कर इस वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी मे बड़ा बदलाव, अजय राय को हटे, आराधना मिश्रा ‘मोना’ के हाथों में प्रदेंश की कमान
October 02, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments