प्रेक्सिस विद्यापीठ के सुशान्त पाण्डेय को मिली जिम्मेदारी, ताइक्वांडो को देंगे नई ऊंचाईयां
बस्ती, 25 अक्टूबर। प्रेक्सिस विद्यापीठ एजुकेशनल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी सुशान्त पाण्डेय को बस्ती ताइक्वांडो एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव हित प्रीत सिंह एवं हेड कोच प्रिंस नें माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। श्री पाण्डेय को अध्यक्ष बनाये जाने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, शहर के गणमान्यों तथा खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
श्री पाण्डेय को बधाइयां देने वालों का कहना है कि उनके मार्गदर्शन मे ताइक्वांडों को नई दिशा मिलेगी और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सुशान्त पाण्डेय ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि ताइक्वांडों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हर संभव प्रयास होगा और खेल मे रूचि लेने वाले छात्रों को एक अच्छा और भविष्योन्मुखी प्लेटफार्म मुहैया करया जायेगा।






Post a Comment
0 Comments