संदिग्ध हालत मे मिला युवक का शव, एक माह पहले घर आया था
रूधौली, बस्ती। थाना क्षेत्र के सुरवार कला गांव में गुरुवार सुबह 28 वर्षीय युवक ने घर के अंदर कमरे में फांंसी लगाकर जान दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य संकलन किया। सुरवार कला निवासी सूरज वर्मा पुत्र स्व. मनीराम वर्मा कोलकाता में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।
करीब एक माह पहले वह घर आए थे। गुरुवार सुबह मकान के अंदर कमरे में उनका शव पंखे की कुंडे से लटका मिला। बड़े भाई ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूरज तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। उसके दोनों बड़े भाई परिवार के साथ बाहर रहते हैं। घर पर मां विद्यावती देवी और दादी रहती हैं। करीब दस दिन पहले दूसरा भाई भी घर आया था। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
संदिग्ध हालत मे मिला युवक का शव, एक माह पहले घर आया था
October 29, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments