लखनऊ कांग्रेस कार्यालय मे पद ग्रहण समारोह के दौरान भिड़े दो गुट
लखनऊ, उ.प्र.। राजधानी लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब नए पदाधिकारियों के पद ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच विवाद शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि नौबत जूतम पैजार तब की नौबत आ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब अजय राय अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे, तो उनके समर्थकों ने भीड़ से रास्ता मांगते हुए कहा कि ’अध्यक्ष जी निकलेंगे, रास्ता दीजिए।’ इस पर ममता चौधरी की ओर से तंज कसते हुए पूछा गया, “कौन अध्यक्ष?“ इस बात पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि ममता चौधरी के समर्थकों ने अजय राय के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके जवाब में अजय राय के समर्थकों ने हाथ में जूते लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और दोनों गुटों के बीच हाथापाई व हंगामा हुआ।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में हुई हाथापाई के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मामले पर नाराजगी जताते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रमोद तिवारी, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में अजय राय ने पार्षद ममता चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी आलाकमान से उन्हें तत्काल निष्कासित करने की मांग की। वहीं, पार्षद ममता चौधरी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्यकर्ता अनावश्यक रूप से शोर-शराबा और नारेबाजी कर रहे थे। उनका दावा है कि वह केवल उन्हें शांत कराने का प्रयास कर रही थीं।
लखनऊ कांग्रेस कार्यालय मे पद ग्रहण समारोह के दौरान भिड़े दो गुट
October 11, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments