राधेश्याम चौधरी एवं सुनील पाण्डेय बने आरएलडी के अध्यक्ष व जिला महासचिव
बस्ती, 01 अक्टूबर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्यराज सिंह ने पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुये वरिष्ठ आरएलडी नेता राधेध्याम चौधरी को जिलाध्यक्ष एवं सुनील कुमार पाण्डेय को जिला महासचिव नियुक्त किया है। ऐश्वर्यराज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर सशक्त कार्यकारिणी का गठन किया जाना है।
तदनुसार राधेश्याम चौधरी को जिलाध्यक्ष व सुनील पाण्डेय को जिला महासचिव की जिम्मेदारी देते हुये उनसे शीघ्र कार्यकारिणी के विस्तार की अपेक्षा की गई है। उन्होने कहा पार्टी खेत खलिहान से लेकर शहरी इलाकों तक लोगों को जोड़ने का अभियान चला रही है। उन्होने नेताद्वय को बधइयां व शुभकामनायें देते हुये कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिये अहर्निश भाव से जुट जायें। नेताद्वय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुये उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये हर संभव कोशिश का भरोसा दिलाया है।
पार्टी मे जिम्मेदारी दिये जाने पर राधेश्याम चौधरी एवं सुनील कुमार पाण्डेय को अरूणेन्द्र पटेल, शिवकुमार गौतम, इरफान अहमद, अशोक सिंह, रामसुरेश यादव, श्रीराम मौर्या, सुरेन्द्र चौधरी, राय अंकुरम श्रीवास्तव, अरविन्द गुरूजी, विवेक चौधरी, रंजीत सिंह, रहमान, बब्बू खान, अतुल सिंह, बब्बू चौधरी, राजेश सिंह, द्वारिका सिंह, त्रिपुरेश पाठक, अजय सिंह, महेन्द्र यादव, प्रियांशू पाण्डेय, जितेन्द्र यादव, वीरेन्द्र यादव, दीपक यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बधाइयां दिया है।
राधेश्याम चौधरी एवं सुनील पाण्डेय बने RLD के अध्यक्ष व जिला महासचिव
October 01, 2026
0
Tags

.jpeg)




Post a Comment
0 Comments