Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुण्डेरवां मे जुआ खेलते हुये 04 गिरफ्तार

 

मुण्डेरवां मे जुआ खेलते हुये 04 गिरफ्तार
बस्ती, 04 नवम्बर।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सिंह के निर्देश पर अपराधों पर लगरम कसने के लिये चलायें जा रहे अभियान के तहत मुण्डेरवा पुलिस ने जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ताश के पत्ते व कुल 1,710 रूपया नगद बरामद किया। थानाध्यक्ष मुण्डेरवा विश्वमोहन राय एवं उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर परसवा गांव के उत्तर दिशा स्थित आम के बागीचे से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 

अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धीरज कुमार पुत्र विरेन्द्र, निवासी-धौरहरा गोचना थाना मुण्डेरवां, उम्र करीब 26 वर्ष, पंकज गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी थवईपार, थाना कोतवाली खलीलाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष, विक्रम तिवारी पुत्र घनश्याम तिवारी, निवासी- परसवा, थाना मुण्डेरवा, उम्र करीब 31 वर्ष तथा दीपक कुमार पुत्र मुन्नीलाल, निवासी तेनुवारी सोयम, थाना कोतवाली खलीलाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप मे हुई।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad