उत्तराखण्ड मे अनियंत्रित कार नदी मे गिरी, 4 की मौत, दो लापता, किशोर गंभीर
उत्तराखंड डेस्कः उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी से करीब 20 मीटर आगे डबराणी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। कार में कुल 7 यात्री सवार थे, जो गुजरात से गंगोत्री धाम जा रहे थे। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है तथा अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। दुर्घटनाग्रस्त कार का नम्बर यूके 08 टीए 6040 है और यह हरिद्वार में पंजीकृत है। कार में सवार 7 यात्रियों में से एक 17 वर्षीय किशोर को बेहद गंभीर स्थिति में सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उसे मलबे और पत्थरों के बीच से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। 4 लोगों की मृत्यु की पुष्टि होने के बाद, जल पुलिस और गहरे पानी के गोताखोर भागीरथी नदी के बेहद तेज बहाव के बीच अन्य लापता 2 महिला यात्रियों की तलाश में जुटे हैं।
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर जिला आपदा प्रबंधन केंद्र और स्थानीय मेडिकल टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस की टीमें दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं। पटेल वेदांत अशोकभाई (उम्र 17 वर्ष) को रेस्क्यू टीम ने पत्थरों और मलबे के बीच से गंभीर स्थिति में निकाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में उपचार के बाद इन्हें बेहतर इलाज के लिए देहरादून रेफर रेफर किया गया है। 2 महिलायें यात्री अभी भी लापता बताई जा रही हैं, जिनकी तलाश में एनडीआरएफ (छक्त्थ्), एसडीआरएफ (ैक्त्थ्) और स्थानीय गोताखोर भागीरथी नदी के तेज बहाव में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
उत्तराखण्ड मे अनियंत्रित कार नदी मे गिरी, 4 की मौत, दो लापता, किशोर गंभीर
November 05, 2026
0
Tags







Post a Comment
0 Comments