Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भारत नेपाल सीमा पर लगी भीषण आग, 48 दुकानें जलीं, 40 करोड़ के नुकसान का अनुमान

 

भारत नेपाल सीमा पर लगी भीषण आग, 
48 दुकानें जलीं, 40 करोड़ के नुकसान का अनुमान

यूपी डेस्कः
लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बनगंवा मंडी में दिवाली पर रविवार को शाम करीब छह बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास की करीब 48 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में व्यापारियों का करीब 30 से 40 करोड़ रुपये का माल जलकर नष्ट होने का अनुमान है।

घटना की सूचना मिलते ही गौरीफंटा एसएसबी के सहायक कमांडेंट विवेक यादव, कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक और भारी संख्या में पुलिस व एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे और व्यापारियों के साथ मिलकर दुकानों से सुरक्षित माल बाहर निकालने में जुट गए। भारतीय प्रशासन ने तुरंत सीमा पार नेपाल के कैलाली जिला प्रशासन से संपर्क साधा। 

समन्वय स्थापित होते ही कैलाली के मुख्य जिलाधिकारी और धनगढ़ी उप महानगरपालिका के मेयर गोपाल हमाल के निर्देश पर धनगढ़ी (नेपाल) से चार दमकल गाड़ियां और एक जेसीबी मशीन तुरंत मौके पर भेजी गईं। नेपाल से आई दमकल गाड़ियों ने धनगढ़ी से कई चक्कर लगाकर पानी लाकर आग पर छिड़काव किया। आग को आगे फैलने से रोकने के लिए जेसीबी की मदद से बाजार की बीच की दुकानों को ढहाया गया, फिलहाल मंडी की बाकी सैकड़ों दुकानें बच पाईं। 

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी के लिए पलिया एसडीएम पुष्पक, सीओ शिवम कुमार, नेपाल पुलिस और एपीएफ (सशस्त्र पुलिस बल) के जवान कई घंटों तक डटे रहे। बाद में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि एक दुकानदार की पत्नी दिवाली की पूजा कर दुकान बंद कर बनगंवा गांव में अपने घर चली गई। इसके बाद से उसकी दुकान में दीपक से आग लग गई। आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad