Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पति को धोखा देकर फेसबुकिया प्रेमी से मिलने पहुंची विवाहिता की हत्या

 

पति को धोखा देकर फेसबुकिया प्रेमी से मिलने पहुंची विवाहिता की हत्या
दिल्ली, एनसीआर संवाददाता।
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी, नाईपुरा कॉलोनी में 9 नवंबर की रात 28 वर्षीय विवाहिता पिंकी की ईंट से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पिंकी मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली थीं और लोनी के इंद्रापुरी में पति प्रमोद व दो बच्चों के साथ किराए पर रहती थीं। करीब 4-5 महीने पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती बुलंदशहर निवासी पिंटू से हुई। घटना की रात को पिंकी अपनी बहन के साथ पिंटू से मिलने नाईपुरा कॉलोनी स्थित उसके कमरे पर पहुंची थीं। बहन बाहर रुक गई, जबकि पिंकी अंदर गईं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर पिंटू ने पास में पड़ी ईंट से पिंकी के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पिंटू बैग लेकर भागने की कोशिश कर रहा था।

लेकिन मृतका की बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोगों और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस मामले मे मुख्य आरोपी पिंटू (33 वर्ष) के साथ-साथ उसके दोस्त आरियन गुप्ता उर्फ बंटी (22 वर्ष) को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस को घटनास्थल (कमरे) की जांच के दौरान शराब की बोतल, गिलास और अन्य सामग्री मिली है। 

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि पिंकी के आने के बाद उन तीनों (पिंकी, पिंटू और आर्यन) ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद नशे की हालत में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दे डाला। मृतका का पति प्रमोद दिवाली के त्योहार के सिलसिले में बुलंदशहर स्थित अपने गांव गया हुआ था। पिंकी घर पर अकेली थी और वह अपने पति से छुपकर पिंटू से मिलने आई थी। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कड़ी कानूनी और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad