Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजनौर मे रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, दो दोस्तों की मौत

 

बिजनौर मे रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, दो दोस्तों की मौत
जिला संवाददाता, बिजनौर।
जिले में चांदपुर-बिजनौर रोड पर रोडवेज बस और बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में ग्राम उलेढा के पास इंदू पेट्रोल पंप के सामने 9 नवंबर को दोपहर करीब 10.30 बजे हुई। हादसे में बाइक सवार गौरव (27 वर्ष) पुत्र नेपाल सिंह निवासी ग्राम सिकरौंदा और कार्तिक (23 वर्ष, निवासी ग्राम पुट्ठा) की जान चली गई।

गौरव की चार पांच माह पहले शादी हुई थी। ये हादसा बिजनौर डिपो की रोडवेज बस (नंबर यूपी 20 टी 7254) और स्प्लेंडर बाइक (नंबर डीएल 9 एसएएफ 9975) के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस बस चालक की तलाश मे जुटी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad