Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा को कायस्थ समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा को कायस्थ समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बस्ती, 10 नवम्बर।
राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ समाजसेवी आर.के. सिन्हा के निधन पर चित्रांश समाज में शोक की लहर है। उनके निधन पर स्थानीय चित्रगुप्त चौक स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जीएसटी अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव ’काजू’ के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय आर.के. सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जीएसटी अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव ’काजू’ ने कहा कि आर.के. सिन्हा का निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सामाजिक सरोकारों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा मे प्रमुख रूप से राजेश चित्रगुप्त, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सभा के अंत में सभी ने स्वर्गीय आर.के. सिन्हा के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad