मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का प्रदूषण को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान
लखनऊ, उ.प्र.। प्रदूषण को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक गैर जिम्मेदाराना बयान आया है। उन्होने दिवाली पर्व के दौरान प्रदूषण बढ़ने को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि प्रदूषण अंततः कम हो जाएगा। आपको बता दें एनजीटी और न्यायालय द्वारा स्पष्ट गाइडलाइन है कि ग्रीन पटाखे ही चलाए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने लोगों को दिशा निर्देश या सलाह देने की बजाय उल्टे सवाल उठाया है कि इस मुद्दे को उठाने वाले उन लोगों पर चुप क्यों रहते हैं, जिन्होंने कथित तौर पर भ्रष्टाचार के जरिये पूरी व्यवस्था को प्रदूषित किया है। आदित्यनाथ सरकार मे भ्रष्टाचार कितना कम हुआ है ये किसी से छिपा नही है। लखनऊ में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों ने पूरे उत्साह के साथ दिवाली मनाई और प्रदूषण को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ’’कुछ लोग कह रहे हैं कि दिवाली की वजह से प्रदूषण बढ़ गया है। अगर बढ़ भी गया है तो क्या हुआ? यह कम भी हो जाएगा। आप क्यों चिंतित हैं?’’’
मुख्यमंत्री ने कहा कहा, ’’जिन लोगों ने अपने भ्रष्ट आचरण से पूरी व्यवस्था को प्रदूषित किया है, उनसे कोई सवाल नहीं करता। लेकिन अगर जनता एक दिन आतिशबाजी के साथ उत्सव मनाती है, तो अचानक प्रदूषण एक मुद्दा बन जाता है।’’मुख्यमंत्री ने जश्न का बचाव करते हुए कहा कि लोगों ने आतिशबाजी और पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाकर बिल्कुल सही किया। उन्होंने कहा, ’’लोगों ने बेहद उत्साह के साथ दिवाली मनाई और खूब आतिशबाजी की। हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि कोई पाबंदी नहीं लगाएंगे। लोगों को आतिशबाजी करने और उत्सव मनाने दीजिए।’’
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का प्रदूषण को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान
November 12, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments