चित्रांश क्लब की भव्य कुआनो आरती 13 नवम्बर को
बस्ती, 12 नवम्बर। कुंआनों नदी को प्रदूषण मुक्ति बनाने के उद्देश्य को लेकर भव्य कुंआनांं आरती का आयोजन 13 नवम्बर को सायं 5.00 बजे होगा। चित्रांश क्लब संस्थापक राजेश चित्रगुप्त के शिवनगर तुरकहिया स्थित आवास पर हुई तैयारी बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। तैयारी बैठक में चित्रांश क्लब अध्यक्ष शेष नारायण गुप्ता, महिला विंग अध्यक्ष संजू श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष कुंआनों आरती की भव्य तैयारियां की गई है। भव्य आरती, झांकी के साथ भजन संध्या के साथ ही विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। आपको याद दिला दें वर्षों पूर्व चित्रांश क्लब द्वारा यह संकल्प लिया गया था कि आम जनमानस की आस्था को कुआनो नदी से जोड़ा जायेगा जिससे वे नदियों को स्चछ और निर्मल बनाने की अपनी जिम्मेदारी समझें और दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करने को आगे आयें। यही कारण है कि एक दशक पूर्व शुरू की गई कुआनो आरती और वृहद रूप ले चुकी है।
चित्रांश क्लब की भव्य कुआनो आरती 13 नवम्बर को
November 12, 2026
0
Tags







Post a Comment
0 Comments