Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती पुलिस की नाकामियों मे शामिल है ज्वैलरी शाप से हुई लाखों की चोरी का खुलासा न होना

 

बस्ती पुलिस की नाकामियों मे शामिल है 
ज्वैलरी शाप से हुई लाखों की चोरी का खुलासा न होना

बस्ती, 12 नवम्बर।
मुण्डेरवां थाना क्षेत्र के मुण्डेरवां कस्बे की ज्वैलरी शॉप से सरेआम हुई लाखों की चोरी का पुलिस खुलासा नही कर पाई। घटना के तीन हफ्ते बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नही पहुंची है। आपको याद दिला दें बस्ती जिले के मुंडेरवा कस्बे में जमुना राम साहू सर्राफ की दुकान से चांदी की पायल से भरा एक डिब्बा 25 अक्टूबर 2026 को चोरी हो गया है। घटना के सीसीटीवी साक्ष्य मौजूद हैं। सीसीटीवी फुटेज देखकर बुर्का नशींं महिला पर शक जाहिर किया गया। लेकिन पुलिस का नेटवर्क महिला तक नही पहुंच सका। चर्चा है कि सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस चोरों के नेटवर्क तक नही पहुंच पाई तो सुरक्षा का भरोसा कैसे करें। 




इस मामले का शीघ्र खुलासा हो इसके लिये दुकानदार ने सुराग देने वाले को एक लाख रूपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है। चांदी की पायल से भरे बैग की कीमत 10 लाख बताई गई है। मामले का खुलासा न होना पुलिस के नाकामियों मे शामिल है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad