रिश्वतखोरी का आरोप, थाना प्रभारी, आरक्षी निलंबित
यूपी डेस्कः बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बांसडीह रोड थाने के पूर्व प्रभारी रिवंश बहादुर सिंह और मुख्य आरक्षी माधवानंद को निलंबति कर दिया है। इन पर जमीन विवाद के एक मामले में एक व्यक्ति से कथित तौर पर 61 हजार रुपए लेने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सोमवार को बताया कि शिकायतकर्ता के पास आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा और बांसडीह के क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्रा की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को रविवार रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच की जिम्मेदारी सिकंदरपुर के पुलिस उपाधीक्षक राकेश सिंह को सौंपी गई है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है।

Post a Comment
0 Comments