Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा को मिला नया पुलिस कमिश्नर, सख्त होगी लापरवाह पुलिसिंग

 

नोयडा को मिला नया पुलिस कमिश्नर, सख्त होगी लापरवाह पुलिसिंग
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
उत्तर प्रदेश के हाईटेक जिले को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जे. रविंदर गौड़ ने शनिवार को विधिवत रूप से पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया। लेकिन उनके समक्ष अनेक जटिल चुनौतियां भी हैं जिनका निदान श्री गौड़ को करना होगा। 

मसलन लापरवाह पुलिसिग को सख्त करना होगा, अवैध पेईंग गेस्टो के विरुद्ध अभियान चलाकर उन्हें बन्द करना एवं प्राधिकरणों की जरुरत पर तत्काल पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराना ताकि प्राधिकरण भूमि माफियाओं तथा अवैध बिल्डरों और बिल्डिंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सके। पड़ोसी जिले गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर नोएडा पहुंचे जे. रविंदर गौड़ का पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। 

उल्लेखनीय है कि गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की स्थापना के बाद सबसे पहले आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह ने इसकी कमान संभाली थी। उनके बाद आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह पुलिस कमिश्नर बनीं। लक्ष्मी सिंह यहां लगभग चार वर्ष तक इस पद पर रहीं। विभागीय सूत्रों के अनुसार लक्ष्मी सिंह को वाराणसी भेजा जा रहा था लेकिन सत्ता में अपनी ऊंची पहुंच के कारण उन्हें बगल के जिले में भेजा गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार जे. रविंदर गौड़ उत्तर प्रदेश कैडर के वर्ष 2005 बैच के अधिकारी हैं। 

उनका जन्म 1 दिसंबर 1973 को तेलंगाना के महबूबनगर में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय जे. संजन्ना गौड़ है। उन्होंने लोक प्रशासन विषय में एमए की डिग्री हासिल की है। 22 अगस्त 2005 को उन्हें भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्ति मिली थी। वर्तमान में वह पुलिस महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध उनके सेवा रिकॉर्ड के अनुसार, उन्हें पुलिस सेवा में करीब दो दशक का अनुभव है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें तीन बार डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया जा चुका है। 

इनमें वर्ष 2019 में सिल्वर, 2021 में गोल्ड और 2024 में प्लेटिनम डिस्क शामिल हैं। जे. रविंदर गौड़ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में भी बतौर डीआईजी एवं आई जी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनका पुलिस सेवा का सफर विभिन्न जिलों और महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों से होकर गुजरा है। उन्होंने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस प्रशासन और विशेष जांच से जुड़े दायित्वों का निर्वहन किया है। उनकी प्रमुख तैनातियों में शामिल हैं। अब देखना है नए पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड गौतमबुद्ध नगर में जनता की उम्मीदों पर कितना खरे उतरते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad