Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा विधायक को हाईवोल्टेज का करंट, हाईकोर्ट ने रद किया निवार्चन

 

भाजपा विधायक को हाईवोल्टेज का करंट, हाईकोर्ट ने रद किया निवार्चन
बिजनौर, उ.प्र.।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 26 नवंबर को बिजनौर की नहटौर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओम कुमार का 2022 का निर्वाचन रद्द कर दिया है। जस्टिस सलिल कुमार राय की एकल पीठ ने चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश सुनाया। 2022 के विधानसभा चुनाव में ओम कुमार ने राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी मुंशी राम पाल को 258 वोटों के अंतर से हराया था। 

चुनाव याचिका में चुनावी हलफनामे में आय के ब्योरे से जुड़ी अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया था। हाईकोर्ट ने ओम कुमार को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए फैसले के क्रियान्वयन पर 15 दिन की अंतरिम राहत दी है। ओम कुमार ने इसे लिपिकीय त्रुटि बताते हुए फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद बिजनौर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं। हारे हुये प्रत्याशी मुंशी राम ने वीवीपैट व मतगणना में गड़बड़ी को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मुंशीराम ने संविधान दिवस के मौके पर आए कोर्ट के फैसले को लेकर खुशी जाहिर करते हुए फैसले का स्वागत किया है साथ भाजपा विधायक ओमकुमार की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad