Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव, जांन गंवानी पड़ी

 

प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव, जांन गंवानी पड़ी
फैसल खान, जिला संवाददाता बिजनौर।
बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग और शादी का दबाव बनाने के मामले में एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। चांदपुर इलाके में लगभग डेढ़ महीने से लापता एक युवती का कंकाल और शव पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले मे आरोपी विकास को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कत्ल मे इस्तेमाल किया गया सामान बरामद किया है। 

जांच और पूछताछ मे सामने आया है कि आरोपी विशाल पहले से शादीशुदा था, राखी से उसके डेढ़ साल से प्रेम सम्बन्ध थे। राखी उस पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते आरोपी ने उसे धोखे से बुलाया और पहले गला घोंटा और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जंगल में छिपा दिया था। राखी के परिजनों ने 08 नवम्बर को चांदपुर थाने मे गुमशुदगी की रिपोर्ट लगाखाई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर कंकाल, कपड़े और हत्या में प्रयुक्त चाकू आदि बरामद किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad