Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दर्जन भर दबंगों ने मैरेज हाल पर किया हमला, तोडफोड़- A dozen bullies attacked the marriage hall and vandalized it.

बस्ती, 12 मार्च।


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग रेहरवा निवासी विनोद कुमार पुत्र रामतीरथ के मैरेज हाल पर 09 मार्च को दर्जन भर दबंगों ने 24 घण्टे के भीतर दो बार तोड़फोड़ किया और जानमाल की धमकी दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में सबूत के तौर पर कैद है। पीड़ित ने कहा दबंगों के डर के चलते वह घर नही जा पा रहा है। पीड़ित द्वारा स्थानीय पुलिस को तहरीर दिये जाने के बाद भी पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है। उल्टे पीड़ित पक्ष के विनोद कुमार, शिवम चौधरी, गीता, विजय कुमार सहित 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया।


पुलिस ने दोनो पक्षों के दो दो लोगों का चालान कर दिया। जबकि मैरेज हाल पर धावा बोलकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले दर्जनों की संख्या में थे। विनोद कुमार का कहना है कि गाटा संख्या 331 रकबा 800 एअर में दो खातेदार हैं। इनमे एक स्वयं विनोद कुमार पुत्र रामतीरथ हैं जिन्होने अपने हिस्से के 200 करीब एअर जमीन में मैरेज हाल बनवा लिया है। दूसरी खातेदार जामित्री देवी ने उक्त जमीन पर स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया और अपने हिस्से से एक बिस्वा जमीन गांव की ही रेशमा देवी को बेंच दिया।


रेशम देवी के ही लोगों ने 09 मार्च को घटना को अंजाम दिया। आरोपियों में अमनदास, रमेश चौधरी, संतोष चौधरी, विशाल, निर्मोही आदि हैं। कई बाहरी लोग भी थे। स्थानीय पुलिस इन्हे बंचा रही है। पीड़ित विनोद कुमार का कहना है मैरेज पर रोज कोई न कोई बुकिंग रहती है। दबंगों के चलते व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है और बलवा की भी पूरी आशंका है। मैरेज हाल पर किसी भी दिन भीड़ का फायदा उठाकर दूसरा पक्ष आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है। ऐसे में स्थानीय पुलिस की भूमिका बड़ी घटना का कारण बन सकती है। विनोद कुमार ने उच्चाधिकारियों का ध्यान मामले की ओर आकृष्ट कराते हुये जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाया है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad