Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करोड़ों देशवासियों की आवाज है इण्ठिया गठबंधन का न्याय पत्र- अंशू अवस्थी


बस्ती, 10 अप्रैल।
मुफ्त राशन से नही रोजगार देने से लोग आत्मनिर्भर होंगे। लोगों को बगैर आत्मनिर्भर बनाये विकसित भारत नही बनेगा। बेकार युवा कोई राष्ट्र निर्माण नही कर सकते। यह बातें बुधवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने पार्टी कार्यालय पर कहीं। वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो राशन के साथ रोजगार की भी गारण्टी लागू होगी।

Nyaya Patra of Inthiya Coalition is the voice of crores of countrymen – Anshu Awasthi

इससे पहले श्री अवस्थी सहित जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी, मो. रफीक खां, नर्वदेश्वर शुक्ला, कौशल किशोर त्रिपाठी, गंगा प्रसाद मिश्रा, डा. शीला शर्मा, देवी प्रसाद पाण्डेय, सुधीर यादव, आदि ने इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र (न्याय पत्र) जारी किया। अंशू अवस्थी ने आगे कहा कि देशभर में युवा, महिलायें, किसानों को न्याय नही मिल रहा है। 10 साल के कार्यकाल में भाजपा की अनेक गारण्टियां फेल हो चुकी हैं। किसानों, महिलाओं, युवाओं को न्याय नही मिल रहा है।


राहुल गांधी को देश की जनता की जरूरतों को समझने और अधिकारों के लिये उन्हे जागरूक होकर संघर्ष हेतु प्रेरित करने के लिये न्याय यात्रा निकालनी पड़ी। न्याय पत्र देश के करोड़ों लोगों की आवाज है। इण्डिया गंठबंधन की सरकार बनी तो न्याय पत्र की सभी गारण्टियां बगैर किसी भेदभाव के लागू होंगी। अवस्थी ने कहा केन्द्र की भाजपा सरकार चुनिंदा उद्योगपतियों के लिये काम कर रही है, आम जनता को सिर्फ 5 कि. राशन मिला। देश में बेरोजगारी, भुखमरी कितने प्रतिशत है, सरकार ने इसका आंकड़ा जारी करना बंद कर दिया। हकीकत पूरा देश समझ रहा है। 30 लाख नौकरियां रिक्त हैं और युवा सड़कों पर लाठियां खा रहा है।


जितनी परीक्षायें हुईं सभी के पेपर लीक हुये, न्याय मांगने पर युवाओं को सड़कों पर घसीटा गया। गठबंधन की सरकार बनी तो शिड्यूल जारी कर 100 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। अंशू अवस्थी ने कहा प्रत्येक शिक्षित बेरोजगार की अप्रेन्टिस के माध्यम से पहली नैकरी पक्की रहेगी, एक साल में उन्हे 1 लाख रूपया मिलेगा। पेपर लीक रोकने के लिये फूलप्रूफ व्यवस्था की जायेगी। युवाओं के लिये नौकरियों में आवेदन निःशुल्क होगा। किसानों की खुशहाली के लिये स्वामीनाथन आयोग की 201 सिफारिशों में यूपीए सरकार 175 को लाग कर चुकी है। अब सरकार बनेगी तो एमएसपी की गारण्टी सहित अन्य सिफारिशें भी लागू की जायेंगी।


अंशू अवस्थी ने कहा मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कर्ज के बोझ से लदे किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार ने पूंजीपति मित्रों का 18 लाख करोड़ लोग राइट आफ कर दिया। हमारी सरकार बाई तो हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे और कृषि यन्त्रों को जीएसटी से मुक्त करेंगे। श्रमिकों को 100 दिन के रोजगार गारण्टी के साथ उन्हे न्यूनतम 400 रूपये मजदूरी दी जायेगी। 1 से 12 वीं तक मुफ्त शिक्षा, आधी आबादी को नौकरियों में आधा आरक्षण, आर्थिक, सामाजिक आधार पर जनगणना करवाकर हिस्सेदारी दिलाना, गरीब परिवार की वरिष्ठ महिला को एक लाख रूपये, आशा, आंगनवाड़ी मिडडे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केन्द्र सरकार का योगदान दोगुना करने की गारण्टी भी घोषणा पत्र का प्रमुख हिस्सा है।


अंशू अवस्थी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये कहा 400 पार का नारा कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाये रखने के लिये दिया गया है, आरएसएस के सर्वे रिपोर्ट को पूरी दुनिया जानती है जिसमे भाजपा 150 से 200 सीटों पर सिमटती दिखाई गई है। उन्होने कहा कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कभी साकार नही होगा, जब तक एक भी भारतीय के भीतर लोकतंत्र की मजबूती और उसकी सलामती के लिये लड़ने की ताकत है बड़े से बड़ा तानाशाह भारत को कांग्रेस मुक्त नही बना सकता। कांग्रेस आम जनता के लिये काम करती है और भाजपा चन्द पूंजीपतियों के लिये। इस बार जनता खुद चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के उम्मीदवार हर जगह बढ़त मे है और भाजपा नेताओं और प्रत्याशियों की फजीहत हो रही है। गठबंधन प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी ने कहा जनता ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है, एक भी जुमला काम नही आयेगा, भाजपा की करारी शिकस्त होगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad